आत्मा परियोजना के तहत किसानों को दिया प्रशिक्षण
भास्कर संवाददाता | मारवाड़ मूंडवा
पंचायतसमिति मुख्यालय पर क्षेत्र के अनुसूचित जाति के किसानों को आत्मा परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण का बुधवार को यहां समापन हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र नागौर के प्रभारी कानसिंह राठौड़ ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कम पानी में अधिक पैदावार ली जा सकती है। इस दौरान सेवानिवृत सहायक कृषि अधिकारी रामचंद्र सेवर, मूंडवा सहायक कृषि अधिकारी ओमप्रकाश रांकावत, कुचेरा सहायक कृषि अधिकारी मनीराम बाज्या, शंखवास सहायक कृषि अधिकारी भगवान सहाय जांगिड़, उद्यानिकी के कृषि पर्यवेक्षक रामजस, पशुधन सहायक रामलाल कड़वासरा सहित विभिन्न विषय विशेषज्ञ उपस्थित थे। किसानों को फसलों में होने वाले सामान्य रोग, मिट्टी पानी संरक्षण, जैविक खेती के लाभ, वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि इत्यादि विभिन्न प्रकार की जानकारियां किसानों को इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दी गई। इसके साथ-साथ फलदार बगीचों जिनमें बैर, अनार, आंवला के बाग लगाने के बारे में भी जानकारी दी।