पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोलेरो पलटने से पिता पुत्री घायल

बोलेरो पलटने से पिता - पुत्री घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ी खाटू थाना क्षेत्र में नागौर मार्ग पर कसारी गांव की सरहद में बोलेरो गाड़ी पलटने से पिता पुत्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों को तरनाऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद नागौर रेफर कर दिया गया। बड़ी खाटू पुलिस के अनुसार सीकर जिले के फतेहपुर निवासी युवक युवतियां कुचामन नागौर में पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए आए थे। बोलेरो में सवार कुछ युवक युवतियां कुचामन में उतर गए। बोलेरो में सवार उर्मिला मीणा उसके पिता श्रवण कुमार चालक के साथ नागौर की तरफ रहे थे। अचानक बोलेरो गाड़ी पलट गई। उपचार के बाद युवती की हालत में सुधार है। इसी प्रकार सांडिला गांव की सरहद में संतुलन बिगड़ने से पिकअप गाड़ी खेजड़ी से टकराकर पलट गई। पिकअप सवार बीकानेर के तीनों युवकों के खरोंच तक नहीं आई। नागौर से मकराना की तरफ जा रहे जिला पुलिस अधीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने बड़ी खाटू जायल पुलिस को सूचना देकर घायलों का उपचार करवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने भी पुलिस के आने से पहले से घायलो को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया।

खबरें और भी हैं...