पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नागौर| सातवेंवेतन आयोग की कर्मचारी विरोधी सिफारिशों को देखते हुए

नागौर| सातवेंवेतन आयोग की कर्मचारी विरोधी सिफारिशों को देखते हुए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| सातवेंवेतन आयोग की कर्मचारी विरोधी सिफारिशों को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की ओर से 7 से 9 फरवरी तक मतदान करवाए गए थे। ऐसे में शनिवार को मतगणना की गई। इस दौरान 98 प्रतिशत रेलकर्मियों ने हड़ताल का समर्थन किया। संघ के शाखा प्रबंधक जोगाराम चौधरी ने बताया कि मतदान में कुल 5528 कर्मचारियों से संपर्क किया गया। इस दौरान 5416 कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया। चौधरी ने कहा कि आगामी 11 अप्रैल को हड़ताल पर जाने का निर्णय भी किया गया है। इसको लेकर 11 मार्च को यूनियन की ओर से महाप्रबंधक को नोटिस दिया जाएगा। मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया में मजदूर संघ के सचिव गोपाललाल मीणा, अशोक कुमार, रामपाल गुर्जर, भूर सिंह मीणा, पप्पूसिंह, मुनेश मीणा, अर्जुन महिया, चंद्रशेखर, मनवीर सिंह, नैनूराम मीणा, विशाल गोदारा फता राम धुंधवाल ने योगदान दिया।

हड़ताल का किया समर्थन

खबरें और भी हैं...