कुल की रस्म के साथ उर्स संपन्न
महफिलेसीमा का आयोजन किया गया। कव्वालों ने शनिवार को कव्वाली कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सरपरस्त काजी अत्ता मोहम्मद, मुमताज बढ्ढा, सचिव नौशाद खां, कोषाध्यक्ष असगर अली कुरैशी, नायब सदर जाकिर हुसैन कुरैशी, अब्दुल गफार लदावत, अजीज लदावत, प्रवक्ता मकबूल अंसारी, आबिद हुसैन, नईम रजा, अहमद अली बाबा दरगाह के सदर साकिर चौहान, मंजूर खां मिस्त्री, दिलशाद गौरी, दिलीप खां मोयल, अशफाक अहमद, अमजद खान सहित अनेक लोग उपस्थित थे। उर्स के दौरान न्यू नेशनल युवा विकास समिति एवं भवन निर्माण मजदूर किसान जन मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष एमआर पठान ने बताया कि इस दौरान निशुल्क चिकित्सा शिविर में 268 मरीजों ने जांच उपचार कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिविर का मरीजों का लाभ मिला। वहीं नागौर विधायक हबीबुर्रहमान ने भी कुल की रस्म में शिरकत की। इस दौरान कमेटी पदाधिकारियों सदस्यों का साफा पहनाकर इस्तकबाल भी किया गया।