नागौर |हनुमान बागस्थित 3 नंबर ब्लॉक में 15 फरवरी को
नागौर |हनुमान बागस्थित 3 नंबर ब्लॉक में 15 फरवरी को सुबह 11 से शाम चार बजे तक सत्यम वेलफेयर सोसायटी की ओर से निशुल्क नशा मुक्ति शिविर होगा। प्रवक्ता सुरेश डिडेल ने बताया कि शिविर में आयुर्वेदिक दवाएं दी जाएंगी। इसमें डॉक्टर आरके जांगिड़, वैद्य दुर्गा प्रसाद, डॉक्टर अमित परिहार, रमेश जांगिड़ सेवाएं देंगे। शिविर में कुशाल गिरी महाराज, पर्यावरण प्रेमी हिम्मताराम भांभू, पूर्व डीजी केराम बागड़िया अतिथि होंगे।
नशा मुक्ति शिविर 15 को