भाजपा शासन में बढ़ रहे हैं प्रदेश में अपराध : डूडी
भास्कर संवाददाता | नागौर/खींवसर
राजस्थानविधानसभा में प्रतिपक्ष नेता रामेेवर डूडी का रविवार को खींवसर के पांचलासिद्धा स्थित नारवा चौराहे पर जाट समाज के लोगों ने स्वागत किया।
इस दौरान अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश बेनीवाल ने डूडी का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह में डूडी ने कहा केंद्र राज्य में सत्ताधारी भाजपा के शासन काल में लूट रिश्वतखोरी जैसी घटनाएं आम हो गई है। राज्य की जनता में खौफ का माहौल है। डूडी ने कहा कि आने वाले 2018 में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।
इस दौरान महासभा के खींवसर ब्लाॅक अध्यक्ष आत्माराम ताडा, युवा जाट मंच जिलाध्यक्ष अशोक गोरचिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रामचंद्र जलवाणिया, बावड़ी प्रधान अलाराम मेघवाल, भोपालगढ़ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष स्वरूप चौधरी, हनुमान खोजा, आशाराम, पारस गुर्जर, पूर्व जिला सचिव ओमाराम बैराथल, रामलाल मुंडेल, बैराथल सरपंच प्रतिनिधि पेमाराम जाट, लुणाराम गोदारा, भीयांराम पोटलिया आदि उपस्थित थे।
खींवसर. डूडीका स्वागत करते जाट समाज के लोग।