पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिशु स्वास्थ्य से ही साकार हो सकेगा स्वस्थ भारत निर्माण का सपना : गौरी

शिशु स्वास्थ्य से ही साकार हो सकेगा स्वस्थ भारत निर्माण का सपना : गौरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयकृमि नियंत्रण दिवस पर बुधवार को स्कूल आंगनबाड़ी स्तर पर बच्चों को निशुल्क दवा पिलाई गई। बच्चों को एल्बेडाजोल दवा दी गई। इससे बच्चों के पेट के कीड़ों को मारने की दवा निशुल्क दी गई। एल्बेडाजोल नाम की इस दवा को शिक्षकों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों से बच्चों को दवा पिलाई। कृमि नियंत्रण दिवस पर जिले में इसकी शुरूआत हवाई पट्टी रोड स्थित राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से की गई। यहां एसीएम एएच गौरी ने दो बच्चियों को अपने हाथ से कृमि नियंत्रण की दवा सीरप गोली के रूप में दी। उन्होंने कहा कि शिशु स्वास्थ्य से ही स्वस्थ भारत का सपना साकार होगा। इस मौके पर गौरी ने बालिकाओं से कृमि नियंत्रण दिवस के बारे में सवाल भी पूछे। इससे पूर्व जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुश्ताक अहमद ने शाला स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बालिकाओं को कृमि नियंत्रण की दवा को लेने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 1 से 19 वर्ष की आयु के करीब 11 लाख बच्चों किशोरों को एल्बेडाजोल की दवा दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। यह दवा सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को भी दिए जाने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए कृमि नियंत्रण की दवा की सप्लाई समयबद्ध तरीके से पूर्व में कर दी गई थी। इस मौके पर आरबीएसके की टीम के चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य की भी जांच की। यहां कुल 36 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिनमें से आठ के रैफरल कार्ड बनाए गए। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की पीओ अनुराधा सक्सेना, एनआरएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सोनी, एपिडेमोलॉजिस्ट शाकिर खान, संस्था प्रधानाध्यापक रूपा सोनी, एन एचएम के आईईसी समन्वयक हेमन्त उज्जवल, बीपीएम प्रेमप्रकाश आदि मौजूद थे। कृमि नियंत्रण दिवस को लेकर बुधवार को संध्या बाल निकेतन स्कूल के 372 छात्र-छात्राओं को कृमि नियंत्रण के लिए एल्बेडाजोल टेबलेट बांटी गई। संस्था प्रधान रामनिवास सांखला ने बताया कि बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया।

नागौर.हवाई पट्टीस्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कृमि दिवस पर उपस्थित अधिकारी।

भेड़| निकटवर्तीराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आकला में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि विद्यालय के 6-19 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को कृमि नाशक टैबलेट दी गई। प्रधानाचार्य पुरखाराम प्रजापत ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि खाना खाने से पहले शौच के बाद हाथ साबुन से धोने चाहिए। इस मौके पर स्वच्छता प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसमें प्राथमिक स्तर पर वसुंधरा तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर हरिराम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को संस्था प्रधान ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुमानाराम हुडा, इन्दुबाला सोनी, पूर्णमल बेनीवाल, मेघाराम, लुम्बाराम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...