118 विद्यार्थियों काे दी एल्बेंडाजोल टेबलेट
नागौर | शहरके राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ली में बुधवार को कृमि दिवस के मौके पर 118 छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की टेबलेट का वितरण किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक साधना अपूर्वा ने बताया कि इस मौके पर स्वास्थ्य एवं सफाई परीक्षा में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। परीक्षा प्रभारी अध्यापक सीमा शर्मा ने बताया कि कक्षा चार के गोविंद कक्षा पांच की शोभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अध्यापक मंजू बाला शर्मा कृष्ण चौधरी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।