पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीडब्ल्यूडी ने बिना नोटिस के तोड़ी स्कूल की दीवार, विरोध होते ही रोक दी कार्रवाई

पीडब्ल्यूडी ने बिना नोटिस के तोड़ी स्कूल की दीवार, विरोध होते ही रोक दी कार्रवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदापुरमस्थित श्री विजयानंद सूरि जैन विद्यापीठ उच्च माध्यमिक स्कूल की दीवार बुधवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना बिना नोटिस के तोड़ दी गई। हंगामा होने पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने कब्जा तोड़ने वाले दस्ते को वापस बुला लिया। यहां तक कि देर रात को अधिकारियों ने यह बयान भी दिए कि उन्होंने उच्चाधिकारियों के मौखिक आदेश से दीवार तोड़ी है। मगर उच्चाधिकारियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया। इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन जैन समाज ने गहरा रोष जताया है।

बीकानेर रोड से डीडवाना जाने वाले बाइपास पर सार्वजनिक निर्माण विभाग सड़क को चौड़ा करने का कार्य कर रहा है। बुधवार को सड़क निर्माण की शुरूआत के साथ ही विवाद हो गया। श्रीविजयानंद सूरी स्कूल के प्रबंधन ने बताया कि उनके स्कूल की दीवार पट्टाशुदा होने के बावजूद तोड़ दी गई। इस संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्रवण कुमार का बयान भी आया कि उन्हें दीवार तोड़ने के लिखित में कोई आदेश नहीं मिले हैं। उच्चाधिकारियों के मौखिक आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। स्कूल प्रशासन कार्रवाई करने वाले अधिकारी दोनों के बयान अलग-अलग आए। इस पर स्कूल प्रशासन का कहना है कि बगैर सूचना आदेश किए ही स्कूल की दीवार तोड़ दी गई। शाम को विरोध होने से कार्य को बीच में ही रोक दिया गया। स्कूल अध्यक्ष धीरेंद्र समदड़िया ने बताया कि स्कूल प्रशासन सहित जैन समाज की ओर से बुधवार को देर रात बैठक हुई। इसमें यह तय किया गया कि गुरुवार को समूचे जैन समाज की ओर से शांतिपूर्वक विरोध किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री गृहमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।

नागौर. पीडब्ल्यूडीद्वारा तोड़ी गई श्री विजयानंद सूरि जैन विद्यापीठ उच्च माध्यमिक स्कूल की दीवार।

2. मार्किंग छोड़, अन्य दीवार तोड़ी

दूसरा आरोप यह लगाया कि दीवार के लिए जो मार्किंग की गई थी, उसे छोड़ते हुए अन्य जगह की दीवार तोड़ी गई। इससे स्कूल प्रशासन सहित समाज में रोष व्याप्त है।

3. सूचना ही लिखित में आदेश

तीसराआरोप यह लगाया कि दीवार तोड़े जाने की तो पूर्व में सूचना दी गई और ही इसके लिए लिखित में कोई आदेश दिया गया था। इसके बावजूद भी दीवार तोड़ दी गई।

1. सहमति नहीं बनी, फिर क्यों की कार्रवाई

स्कूलप्रशासन का आरोप है कि जब दीवार तोड़े जाने पर सहमति ही नहीं बनी तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि कार्रवाई की गई। जबकि स्कूल का एक प्रतिनिधि मंडल एसीएम के पास वार्ता के लिए बैठा था। पीछे से कार्रवाई कर पांच मिनट में दीवार तोड़ दी गई।

खबरें और भी हैं...