दो मंत्री आज नागौर में, सुनेंगे लोगों की समस्याएं
नागौर| सार्वजनिकनिर्माण तथा परिवहन विभाग मंत्री यूनुस खा, जिला प्रभारी मंत्री सहकारिता राज्य मंत्री अजय सिंह आमजन की परिवेदनाओं को दूर करने के उद्देश्य से जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में होगी। जनसुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
समन्वयसमिति की बैठक 15 फरवरी को
नागौर | जन्म-मृत्युपंजीयन की जिला स्तरीय समन्वय समिति की त्रैमासिक बैठक 15 फरवरी को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी। बैठक कलेक्टर राजन विशाल की अध्यक्षता में होगी।