- Hindi News
- National
- नागौर| सेठकिशनलाल कांकरिया स्कूल में प्रतियोगी परीक्षाओं में व्यय दिलाने
नागौर| सेठकिशनलाल कांकरिया स्कूल में प्रतियोगी परीक्षाओं में व्यय दिलाने
नागौर| सेठकिशनलाल कांकरिया स्कूल में प्रतियोगी परीक्षाओं में व्यय दिलाने की मांग की गई। इसको लेकर स्कूल व्याख्याता शिवशंकर व्यास ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्राप्त फर्नीचर, बिजली, व्यय दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में प्रतिवर्ष विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित होती है। इसमें राजकीय स्कूलों में परीक्षा केंद्र होते है। परीक्षा व्यवस्था के दौरान स्कूल का फर्नीचर, बिजली, पानी उपयोग में लिया जाता है। फर्नीचर, बिजली आदि किराया प्रति विद्यार्थी के रूप में देय है, मगर वो राशि रसीद काटते ही उन्हें राजकोष जमा करानी होती है। फर्नीचर, बिजली उपयोग स्कूलों का होता है। बिजली खर्च होने पर मरम्मत स्कूलों को अपने छात्र निधि विकास कोष से करानी होती है। बिजली खर्च भी स्कूल को वहन करना पड़ रहा है। उन्होंने ऐसी सरकारी स्कूलों में उक्त समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है।
परीक्षाओं में व्यय दिलाने की मांग