पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी परीक्षा के बाद ट्रेनों बसों में रही भीड़

पटवारी परीक्षा के बाद ट्रेनों बसों में रही भीड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| कुचामनसिटी

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से शनिवार को पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान जैमर लगाए जाने के कारण कुचामन शहर समेत जिले भर में मोबाइल सेवाएं प्रभावित रही। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के विभिन्न शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के कारण रोडवेज बसें तो खचाखच भरी नजर आई। वहीं ट्रेनों में भी खासी भीड़ नजर आई। हाल ही में प्रदेश में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षा से पूर्व पेपर लीक होने तथा परीक्षाओं में नकल के मामले सामने आने के बाद इस बार सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। इसी के तहत इस बार जैमर लगाने की कार्रवाई की गई। जिले में किसी भी परीक्षा के दौरान संभवत: पहली बार जैमर लगाए गए हैं। जानकारी अनुसार परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को ही जैमर के आवश्यक उपकरण पहुंचा दिए गए थे। इसके बाद तकनीकी कार्मिकों ने शनिवार सुबह परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर इन्हें इंस्टॉल कर मोबाइल नेटवर्क को काफी हद तक जाम कर दिया। इसका असर परीक्षा शुरू होने के दो-ढाई घंटे पूर्व ही देखने को मिलने लग गया। परीक्षा केंद्रों के नजदीकी क्षेत्र में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नजर नहीं आया। कहीं नेटवर्क था तो कॉल नहीं हो पा रही थी। वहीं अन्य इलाकों में भी कॉल बीच में कटने, आवाज साफ नहीं सुनाई देने सहित कई दिक्कतें हुई। वहीं दिनभर मोबाइल सेवाएं प्रभावित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।

रीट के बाद एक बार फिर शनिवार को प्रशासन की सख्ती जिलेभर में सफल रही। जिले के परीक्षा समन्वयक एडीएम कालूराम जाट ने बताया कि जिलेभर के 101 केंद्रों पर इस परीक्षा के लिए प्रत्येक पांच केंद्रों पर एक सतर्कता दल की निगरानी सफल रही। प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले द्वि-स्तरीय जांच से गुजरना पड़ा। जिसमें पहले पुलिस द्वारा उसके बाद केंद्र पर मौजूद आंतरिक दस्ता ने जांच की। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों के जूते मौजे उतरवाकर तलाशी ली गई।

42 हजार अभ्यर्थियों के लिए सिर्फ 20 बसें

पटवारभर्ती परीक्षा को लेकर बोर्ड द्वारा प्रदेश में प्रत्येक जिलों के अभ्यर्थियों के लिए किया गया फेरबदल से शहर के डीपो से 32 अतिरिक्त बसों को संचालन किया गया। हमारे जिले से 42 हजार अभ्यर्थियों के लिए जोधपुर आने-जाने के लिए 20 अतिरिक्त रोडवेज बसों का शहर के डीपो से संचालन किया गया। रोडवेज के मुख्य प्रबंधक बीआर बेड़ा ने बताया कि बीकानेर सीकर से जिले के 101 केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे 25008 अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गई। जिसमें सीकर के लिए 7 कुचामन रूट पर 5 बसों संचालन किया गया। बीकानेर से आए परीक्षा देने अभ्यर्थी ज्यादा कर रेल में ही सफर किया।

चकराए परीक्षार्थी, नहीं मिले इतिहास के प्रश्न

राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा पहली बार परीक्षा को लेकर चेंज किया सेलेबस में गणित के 50 प्रश्न की जगह 60, विज्ञान के 20, हिंदी कम्प्यूटर के 30-30 राजस्थान अध्ययन के 50 की जगह पर 40 प्रश्न दिए गए। बीकानेर के नोखा जिले में परीक्षा देने आए हरीश चौधरी ने बताया कि इस बार बोर्ड ने इतिहास से जुड़े एक भी प्रश्न नहीं दिया। जो थे भी आरएस लेवल के थे। तो वहीं बीकानेर शहर से परीक्षा देने आए बसंत शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा गणित के प्रश्न भी कठिन दिए है। इस कारण गणित से जुड़े विद्यार्थियों के लिए ये पेपर अच्छा रहा है। लेकिन सभी प्रश्न गुमा-फिरा कर दिए गए। लूणकरणसर से परीक्षा देने आए बजरंग रोज ने बताया कि पेपर में केवल हिंदी कम्प्यूटर के ही प्रश्न आसन थे।

परीक्षा में कुल 34984 परीक्षार्थी पंजीकृत

101केंद्रों पर पर हुई जिले के 6 शहरों में में पटवार भर्ती परीक्षा में कुल 34984 आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से 25008 ने परीक्षा दी।

नागौर. पटवारीभर्ती परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी।

नागौर. एककेंद्र पर पटवारी भर्ती परीक्षा देकर बाहर लौटते अभ्यर्थी।

खबरें और भी हैं...