उपाध्यक्ष बनाने पर किया स्वागत
सिंगड़गांव के बन्टीसिंह को भाजयुमो के ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शनिवार को उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सिंह को माला साफा पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक सैनी, महामंत्री पवन पंचारिया, किशोर गहलोत, रामावतार सैनी, कार्तिकेय जगत, कैलाश जोशी नेमीचंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।