पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजेश पायलट की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

राजेश पायलट की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर | पूर्वकेंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 71वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मंजू मेघवाल ने संगठन को मजबूत करने की शपथ दिलाई। इस दौरान सभापति कृपाराम सोलंकी, प्रधान ओमप्रकाश सैन, ब्लॉक अध्यक्ष दिलफराज खान, ब्लॉक अध्यक्षगण सोहन राम खिलेरी, जिला सचिव मोतीलाल चंदेल, किसान प्रकोष्ठ के भंवरलाल खुडख़ुडिय़ा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष महेंद्र डूकिया, हनुमान राम बांगड़ा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे इस प्रकार कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी ब्लॉक मुख्य संगठन की मकराना में बैठक कर सेवादल संगठन जिला प्रभारी विजय नागौरा मुख्य संगठक अनवर अली की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने बताया कि इस साल की कार्य योजना ब्लॉक स्तर पर तैयार कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शहर के मुख्य संगठक अब्दुल हमीद गौरी, किशनराम मेघवाल, हनान अली कुरैशी, खींवसर ब्लॉक मुख्य संगठक लिखमाराम मेघवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मोहम्मद असलम चौधरी, मोहम्मद अय्यूब गैसावत, ब्लॉक नौरतमल सिंगोदिया, हाजी गुलाम रसूल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

नागौर. कांग्रेसकार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...