पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देर रात करंट आने से तकनीकी कर्मचारी घायल

देर रात करंट आने से तकनीकी कर्मचारी घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| शहरमें देर रात 11 हजार केवी बिजली लाइन फाल्ट निकालने के दौरान करंट दौड़ने के दौरान तकनीकी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शहर के राजपूत कॉलोनी स्थित 11 हजार केवी में देर रात लाइन फाल्ट हो जाने की सूचना के बाद मौके पर लाइन को ठीक करने पहुंचे पुराना पॉवर हाऊस ड्यूटी दे रहे तकनीकी कर्मचारी जगजीत सिंह के अचानक लाइन में करंट दौड़ने से दोनों हाथों दाय पैर में गंभीर चोट आने से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित साथी तकनीकी कर्मचारी इंद्रजीत सिंह सिकंदर अली ने घायल जगजीत सिंह को सरकारी अस्पातल पहुंचाकर इलाज करवाया। तकनीकी कर्मचारी के घायल होने के बाद मौके पर अन्य कर्मचारियों ने शहर के एईएन जेईएन फोन लगाकर सूचना देनी चाही तो तीन घंटों तक कोई जवाब नहीं मिला। इस दौरान अन्य तकनीकी कर्मचारी आक्रोशित होकर शहर की सप्लाई बंद कर दी। कर्मचारियों का आरोप है की शहर में रात्री को केवल तीन कर्मचारियों पर ही निर्भर है। ऐसे में रात्रि को होने वाली बिजली लाइन फाल्ट से कर्मचारियों को बिजली लाइन बंद करने चालू करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...