श्रीयादे माता की जयंती पर निकाली शोभायात्रा, हुए धार्मिक आयोजन
निकटवर्तीगांव गोगेलाव में बुधवार को श्री यादे माता की जयंती मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कुम्हार समाज के लोग उपस्थित थे। जयंती को लेकर सुबह मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाएं पुरुष उपस्थित थे। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मोहल्लों से होती हुई पुन: मंदिर पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल लोगों का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में प्रजापत समाज की ओर से विभिन्न झांकियां निकाली गई। झांकियों में मिट्टी से बने विभिन्न सजावटी दैनिक जीवन में आने वाली वस्तुएं बनाते लोग नजर आए। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंचने के बाद आरती की गई। प्रसाद वितरित किया गया। वहीं रात्रि में स्थानीय कलाकारों की ओर से जागरण का आयोजन भी किया गया। इस दौरान कलाकारों की ओर से एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।
नागौर. श्रीयादेजयंती पर शोभायात्रा के दौरान उपस्थित प्रजापत समाज के लोग।