विद्यालय में बच्चों को वितरित की निशुल्क प्रतियां
नागौर | दैनिकभास्कर की ओर से राजकीय रतन बहन स्कूल में छात्राओं को निशुल्क अखबार की प्रतियां वितरित की गई। वितरण प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम चौधरी मुख्य अतिथि थे। आयुक्त ने इस दौरान छात्राओं को प्रतियां वितरित की। इसके बाद उन्होंने कहा कि कोर्स की पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान बढ़ाने की भी बात कही। उन्होंने प्रतिदिन अखबार पढ़ने की जानकारी देते हुए कहा की इस अखबार के माध्यम से आप देश सहित विश्व भर की खबरें पढ़ सकते है। वितरण प्रभारी शर्मा ने जूनियर एडिटर-3 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान स्कूल प्रधान सहित स्टाफ बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।