पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण : जावला

योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण : जावला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौरसेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की जावला शाखा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ करते हुए सहकारिता विभाग के सेवानिवृत अतिरिक्त रजिस्ट्रार महेन्द्रसिंह जावला ने कहा कि ग्रामीण सहकारी योजनाओं का ज्ञान रखते हुए सहकारी बैंकों से अधिकाधिक फायदा उठाए। वरिष्ठ प्रबंधक बीएल खटोड़ ने कहा कि सहकारिता से ही समाज के हर वर्ग को राहत दिलाई जा सकती है। इस दौरान खटोड़ ने उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं, नरेगा, भामाशाह पेंशन एवं अनुदान के विषय पर जानकारी दी। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक जेपी मीणा ने भामाशाह डेबिट कार्ड के बारे मे कार्ड धारकों को अवगत कराया। अंत मे जावला ने लोगों से अपील की कि वे अपनी अमानत बैंक में जमा कराए। इस दौरान मुख्य अतिथि जावला खटोड़ ने 23 भामाशाह पेंशन धारकों को एटीएम कार्ड का वितरण किए। कार्यक्रम में रामस्वरूप सोनी, सुरेन्द्र सिंह, हरी राम मेघवाल, शिम्भू लाल, दुर्गाराम, राकेश कुमावत, सुनील गहलावत, दिलीप जागृत, व्यवस्थापक हरिराम समेत अनेक लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...