पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कुचेरा में जिलाध्यक्ष फतेहचंद चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। संगठन मंत्री राम प्रताप विश्नोई ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्रान किया।

जिला मंत्री बुद्धाराम मीणा ने जिले में ब्लाॅक स्तर पर आने वाली शिक्षकों संबंधी समस्याओं को लिखित में दिए जाने की बात कही। इससे राज्य स्तर पर उच्च पदाधिकारियों से बात कर उन समस्याओं का निराकरण कर सकें। कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रस्ताव भी लिए। इनमें वर्ष 2012 में चयनित शिक्षकों के स्थायीकरण एवं वेतन संबंधी, आरपीएससी को व्याख्याता भर्ती परीक्षा में आयु सीमा में छूट, डीपीसी में शिक्षकों के पदस्थापन तथा शिक्षकों को बीएलओ एवं गैर शैक्षणिक कार्य मुक्त कराए जाने के प्रस्ताव लिए गए।

रोल|हनुमानपार्क में रविवार को जगदीश डिडेल की अध्यक्षता में शिक्षा सहयोगी पैरा टीचरों की बैठक हुई। इस दौरान जायल ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें रामनिवास चौधरी खंवर काे अध्यक्ष, घेवरचंद गुर्जर खाटू को सचिव, पुखराज बरनेल को सह सचिव, बाबूलाल नायक को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में सभी ने संगठन की मजबूती को बनाए रखने, जिले के सभी ब्लॉकों में कार्यकारिणी का गठन करने, शीघ्र ही जिला मुख्यालय पर बैठक का आयोजन करने, योग्यताधारी शिक्षा सहयोगी पैराटीचरों को सीधा तृतीय श्रेणी प्रबोधक पद पर नियुक्त करने सहित अनेक मुद्दों समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में जगदीश डिडेल, रामनिवास चौधरी, कानाराम, पूनाराम, सीताराम, हसन खां, रामकंवरी, सुमित्रा साहू, पुखराज, बाबूलाल, घेवरचंद, नेमाराम बावरी, बाबूलाल ऐचरा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...