शिविर में 30 मरीजों की हुई जांच
नागौर| महावीरइंटरनेशनल नागौर एवं सनजाइम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क मोटापा जांच एवं परामर्श शिविर का बुधवार को आयोजन किया गया। निशुल्क शिविर संस्था के भवन रोग निदान केंद्र में हुआ। इस दौरान संयोजक राजेश रावल ने बताया कि शिविर में कंपनी के प्रतिनिधि चंदन शर्मा द्वारा बीएमआई मशीन द्वारा मोटापा की 30 मरीजों जांच की गई। इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सखलेचा, जोन चेयरमैन अनिल बांठियां सहित कई लोग उपस्थित थे।