महिला कॉलेज में वार्षिकोत्सव कल
महिला कॉलेज में वार्षिकोत्सव कल
नागौर| राजकीयमाडी बाई महिला कॉलेज में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण 12 फरवरी को प्रात: 11 बजे होगा। छात्रा संघ अध्यक्ष पूजा ईनाणिया ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद सीआर चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता जायल विधायक भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मंजू बाघमार करेंगी। वार्षिक उत्सव को लेकर महिला कॉलेज में छात्र परामर्शदात्री समिति की बैठक प्रभारी निशा माथुर की मौजूदगी में हुई। बैठक में, उपाध्यक्ष पविता सारण, महासचिव पूजा सांखला संयुक्त सचिव सुषमा प्रजापत मौजूद थी।