पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनमर्जी से लेता था पैसे, जेएलएन अस्पताल पार्किंग ठेका निरस्त

मनमर्जी से लेता था पैसे, जेएलएन अस्पताल पार्किंग ठेका निरस्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेररोड स्थित जेएलएन अस्पताल में पार्किंग ठेका बुधवार को निरस्त कर दिया गया। पार्किंग ठेकेदार पर आरोप है कि वह लोगों से मनमर्जी से पैसे वसूल करता था। इसके बाद ठेका किसी और को आगे दे दिया गया। जो कि नियमों के विरूद्ध किया गया। अब ठेका निरस्त होेने पर लोग अपनी मनमर्जी से दुपहिया वाहनों को खड़ा करने लगे। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं एंबुलेंस सहित अन्य गाड़ियों को भी आवाजाही को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में जेएलएन में गंभीर मरीजों को लाने ले जाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। पीएमओ डॉ. अपूर्व कौशिक ने बताया कि पिछले कुछ समय से ठेका लेने वाले के खिलाफ शिकायत रही थी। ऐसे में पार्किंग संबंधी दरों का निर्धारण किए जाने के बाद भी मनमर्जी से रुपए ले रहा था। जिसने टेंडर भरा था उसने ठेका सबलेट भी कर दिया था। इसके बाद अस्पताल में आमजन की ओर से शिकायतें भी आने लगी। ऐसे में ठेकेदार का लिया हुआ पार्किंग ठेका निरस्त कर दिया गया। नए ठेके के लिए टेंडर भी निकाल दिया गया है।

नागौर. जेएलएनअस्पताल में मनमर्जी से खड़े किए गए वाहन।

खबरें और भी हैं...