जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम
नागौर| राजकीयस्टेडियम में रविवार को 35वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का उदघाटन खेल अधिकारी भंवराराम सियाग की देखरेख में हुआ। जिला कुश्ती संघ के सचिव हरलाल सिंह डूकिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 50 किलो भार वर्ग में राजेन्द्र सिंह प्रथम, 55 किलो भार वर्ग में जगमाल प्रथम, 60 किलो भार वर्ग में कैलाश गोदारा, 66 किलो भार वर्ग में श्यामलाल, 74 किलो भार वर्ग में गोविन्द प्रथम, 84 किलो भार वर्ग में बजरंग लाल प्रथम तथा 96 किलो भार वर्ग में सुरेन्द्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में परमेश्वरलाल राजवीर सिंह ने निभाई। इस अवसर पर सियाग ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी राज्य स्तर पर भाग लेकर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी 16 17 फरवरी को भीलवाड़ा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।