समाज ने किया निशा का सम्मान
डीडवाना | नगरकी निशा सैनी पुत्री विजय कुमार सैनी को बालिका शिक्षा फाउण्डेशन राजस्थान सरकार द्वारा इन्दिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर माली समाज के लोगों ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। ऑल इंडिया युवा माली सैनी समाज के अध्यक्ष रामगोपाल तुनवाल ने बताया कि 12वीं कला वर्ग की छात्रा योग्यजन श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज के साथ-साथ नागौर जिले का गौरव बढ़ाया है। जिसको जिला मुख्यालय पर जिला शिक्षा अधिकारी एडीएम नागौर एवं सभापति कृपाराम सोलंकी ने एक लाख रुपए की राशि का चैक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्रा निशा ने सफलता का श्रेय माता पिता संस्थान निदेशक केसी शर्मा को दिया। छात्रा ने कहा कि वे प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है।