गैसावत का किया स्वागत
मकराना | पूर्वविधायक जाकिर हुसैन गैसावत को कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट द्वारा नागौर जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद से मकराना के कांग्रेस कार्यकर्ता काफी जोश में है। शनिवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गैसावत सड़क मार्ग से मुंबई से मकराना पहुंचे। उनकी अगुवाई में स्थानीय सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता दोपहर में मंगलाना चौराहे पर पहुंच गए। नगर परिषद सभापति शौकत अली गौड़ ने पुष्पगुच्छ भेंटकर गैसावत का स्वागत किया। देर शाम को रैली उनके चमनपुरा स्थित निवास पर पहुंची। जहां पर परिजनों ने गैसावत का स्वागत किया। इस दौरान जुलूस में पार्षद इफ्तेखारूद्दीन, अयूब गैसावत, इरफान रांदड़, अमानुल्लाह सिसोदिया, यूसुफ भाटी, हाजी गुलाम रसूल सिसोदिया, विक्रम सिंह जूसरी, बिरदाराम नायक, भूराराम डूडी, बद्री प्रजापत, रियाज गौड़, सिकंदर गौड़, जिला परिषद सदस्य राममनोहर डूडी, फिरोज आलम, मोहसिम गैसावत, पार्षद उमर सिसोदिया, इब्राहिम गैसावत, नूरहसन खत्री, नौरत सिंगोदिया, श्रवण लाल सोलंकी, मोहम्मद जावेद सहित अनेक लोग उपस्थित थे।