पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराबी पति से परेशान महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

शराबी पति से परेशान महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराबीपति से तंग आकर कुम्हारी दरवाजा की एक महिला अपने दो साल के मासूम बेटे के साथ बुधवार शाम को मानासर रेल पटरियों के पास पहुंच गई। महिला ने यहां ट्रेन आती देख बच्चे के साथ पटरियों पर सोने का प्रयास किया। लोगों ने यह माजरा देखा तो महिला उसके बच्चे को खींचकर पटरियों से एक तरफ कर उसकी जान बचाई। हुआ यूं कि बुधवार शाम को मानासर रेल फाटक के पास भीड़ अधिक होने से एक महिला लोगों का ध्यान बंटाकर चुपचाप रेल लाइन की तरफ चली गई। उसकी गोद में दो साल का मासूम भी था। इस बीच महिला पटरियों पर लेटने लगी तो दूर खड़े लोग समझ गए और पटरियों की तरफ दौड़े। लोगों ने महिला उसके बच्चे का पटरियों से दूर किया और उसे रोका। व्यापारी रोशन खां बेहलिम ने बताया कि महिला को काफी समझाने के प्रयास किए गए। इस दौरान सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची महिला से आत्महत्या करने की वजह पूछी।

रोतीहुई महिला ने सुनाया दुखड़ा: महिलाने बताया कि वह कुम्हारी दरवाजा में रहती है और उसके तीन बच्चे हैं। पति रोज शराब पीकर आता है और परेशान करता है। तंग आकर वह आत्महत्या करने को मजबूर हो गई। पुलिस महिला को लेकर उसके घर गई और परिजनों मोहल्ले के लोगों को साथ लेकर उसके पति को भी समझाने का प्रयास किया गया।

खबरें और भी हैं...