ऊंट के हमले से फोटो पत्रकार घायल
नागौर| बीकानेररेलवे फाटक पर बुधवार को ऊंट के हमले से दैनिक भास्कर के फोटोजर्नलिस्ट सुनील दत्त बोहरा घायल हो गए। फोटोग्राफर सुनीलदत्त बोहरा बुधवार को श्रीरामदेव पशु मेले का कवरेज करने गए थे। बीकानेर रेलवे फाटक पर फोटोग्राफी के दौरान पीछे से ऊंटों का एक झुंड मेला मैदान की आेर जा रहा था। इतने में झुंड में से एक ऊंट ने अनियंत्रित होकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान वे घायल हो गए। उनके शरीर पर अंदरूनी कई चोटें भी गई। बोहरा की बाइक कैमरा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद उनके साथी रिपोर्टर आस-पास खड़े लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई।