20 करोड़ का था पिछला बजट, अब दिखेगा बदलाव
नगर परिषद के बजट में होगी शहर में सीसी टीवी कैमरे और नई कॉलोनियों की घोषणा
सभापतिकृपाराम सोलंकी के नेतृत्व वाले नगर परिषद के वर्तमान बोर्ड का पहला बजट मंगलवार को पेश होने जा रहा है। दैनिक भास्कर टीम ने बजट से पूर्व यह जानकारी हािसल की कि बजट में क्या होगा।
बजट में केंद्र राज्य सरकार की अमृत मिशन योजना के 150 करोड़ का खाका तो शामिल होगा ही, बजट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मास्टर प्लान में शहर के आसपास के जो 29 गांव शामिल हैं, नगर परिषद 6 से अधिक कॉलोनियां काटकर गरीब मध्यम वर्ग के साथ-साथ अन्य वर्ग के लोगों को बसाने की योजना इसमें शामिल कर चुकी है। बजट की दूसरी बड़ी खासियत यह रहेगी कि परिषद परकोटे के भीतरी पूरे शहर को सीसी कैमरों की चाक चौबंद सुरक्षा के घेरे में लाएगा ताकि शहर की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रहे और जनता को सुरक्षा की भावना मिले। बजट में तीसरी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यह बजट पिछले साल के बजट से तीन गुणा अधिक हो सकता है।
नगर परिषद सभागार में मंगलवार सुबह 11 बजे होने वाली परिषद की सभा बजट सभा के रूप में होगी। सभापति कृपाराम सोलंकी की अध्यक्षता में वित्त समिति के अध्यक्ष मनोहर सिंह यह बजट पेश कर सकते हैं। इससे पूर्व सोमवार रात को 12 बजे तक परिषद के कार्मिक, बजट से जुड़े लोग सभापति वर्ष 2016-17 के बजट को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। शहरवासी बजट में सौगातों का इंतजार कर रहे हैं।
विशेष बात : तीनगुणा अधिक बजट लाने की तैयारी: नगरपरिषद का पिछला बजट भाजपा के बोर्ड में तत्कालीन सभापति बिरदीचंद सांखला के समय जनवरी 2015 में पेश किया था। उस समय 20 करोड़ रुपए का बजट पेश हुआ था। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस बार नगर परिषद 50 करोड़ रुपए से अधिक यानि तीन गुणा बढ़ा हुआ बजट पेश करने की तैयारी में है।
3. सीसी कैमरों से सुरक्षा
परिषदके बजट में सबसे महत्वपूर्ण सीसी कैमरे की योजना है। प्रस्तावित बजट में परकोटे के भीतरी पुराने शहर को सीसी कैमरों की जद में लाने का प्रयास हो सकता है। परिषद पूरे शहर में परकोटे के भीतर खुद के खर्चे पर कैमरे लगाने का प्रस्ताव लाने की तैयारी कर चुका है।
1. भवन निर्माण की इजाजत शुल्क घटाई जा सकती है। परिषद को आय होगी और लोगों को नियमानुसार काम करने की प्रवृति बढ़ेगी।
2. कमट्ठा शुल्क में कमी की जा सकती है। निर्माण के दौरान सार्वजनिक जगह का प्रयोग करने पर जो कमट्ठा शुल्क अभी लग रहा है उसमें कमी की जा सकती है।
3. बख्तसागर तालाब, झड़ा तालाब के आसपास सड़कों का निर्माण।
4. इकोलॉजिकल गार्डन की योजना भी इस बजट में शामिल होगी।
1. रूडिप के कार्यों की वजह से जो सड़कें टूटी हैं उनकी मरम्मत और नवीनीकरण को बजट में जगह देना प्रस्तावित है।
2. शहर के तालाबों का सौन्दर्यीकरण, गिन्नाणी, समस, बख्तसागर तालाब का सौन्दर्यीकरण की योजना को तवज्जो।
3. नाले, नालियों प्रमुख सड़कों की मरम्मत सुधार।
4. दो नए रैन बसेरों का तोहफा, सफाई ठेके गंदे पानी की निकासी की योजना भी प्रस्तावित।
नागौर. नगर परिषद बजट को लेकर सोमवार रात 12 बजे घर में तैयारी करते वित्त समिति अध्यक्ष मनोहर सिंह।
चार हजार परिवारों के लिए घर के सपने भी बजट में
1.29 गांवों पर फोकस
बजटमें सबसे बड़ा फोकस मास्टर प्लान में शामिल किए गए 29 गांवों की वह सिवाय चक जमीन होगी जिस पर परिषद कॉलोनियां काटकर आबादी बसाने की योजना शामिल कर सकता है। 6 या उससे अधिक नई कॉलोनियांें की योजना है।
2.गरीब मध्यम वर्ग
परिषदके बजट पर गरीब मध्यम वर्ग पर अधिक फोकस करने की बात सामने आई है। कॉलोनियां बसाने की योजना में निम्न, गरीब, मध्यम अल्प आय वर्ग को तवज्जो दी जाना प्रस्तावित किया जाएगा। इसके अलावा भूमि निष्पादन नियम 1974 के तहत विकलांग, पत्रकार, वकील अन्य वर्ग को आवास के लिए जमीन देने का सपना इस बजट में शामिल करना प्रस्तावित है।
सुविधा
विकास