पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरा उर्स : रात को कव्वालियों का सूफियाना मंजर, दिन में जियारत का सिलसिला, मांगी दुआएं

दूसरा उर्स : रात को कव्वालियों का सूफियाना मंजर, दिन में जियारत का सिलसिला, मांगी दुआएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ख्वाजागरीब नवाज के खास खलीफा हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी(रहमतुल्लाह अलैह) के सालाना उर्स के तहत बुधवार को दूसरा उर्स अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर अकीदतमंदों ने आस्ताना औलिया पर चादर शरीफ पेश कर दुआएं मांगी। रात को कव्वालों ने सूफियाना कलाम का ऐसा समां बांधा कि शहर का माहौल सूफियाना हो गया। दूसरे उर्स के दिन जामिया फैजाने अशफाक अशफाकिया पब्लिक स्कूल जाजोलाई के उस्ताद, शिक्षक बच्चों की तरफ से चादर शरीफ पेश कर अकीदत के फूल पेश किए गए। हजरत सूफी अब्दुल वहीद कादरी की सरपरस्ती में मदरसे के बच्चे शिक्षक जुलूस के रूप में हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी दरगाह पहुंचे। इस मौके पर नागौर एसीएम एएच गौरी, डॉ. अमजद इकबाल, मौलाना सज्जाद अली, मोहम्मद सादिक अंसारी, मौलाना सलीमुद्दीन, मौलाना शाहनवाज, मोहम्मद असलम नूरी एवं मदरसे के उस्ताद बच्चे शामिल हुए। आस्ताना औलिया पर चादर शरीफ पेश करने के बाद हजरत सूफी कारी अब्दुल वहीद कादरी ने मुल्क में अमन चैन भाईचारे की दुआएं मांगी।

कव्वालों ने बांधा समां

दूसरेउर्स के मौके पर रात को इशां की नमाज के बाद महफिल खाने में कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कव्वालों ने सूफियाना कलाम की प्रस्तुति से खूब दाद बटोरी। रात को ठंडी हवाओं के बीच कव्वाली कार्यक्रमों से पूरे शहर में सूफियाना माहौल नजर रहा था। दरगाह से काफी दूर तक कव्वालियों का सूफियाना कलाम कानों में मिठास घोलने वाला रहा। दरगाह कमेटी प्रवक्ता मकबूल अंसारी ने बताया कि कमेटी पदाधिकारियों ने उर्स की व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाला है।

आज भी पेश होगी चादर शरीफ: गुरुवारको सुबह कुरानख्वानी फातेहाख्वानी के साथ ही दो देग लंगर तक्सीम किया जाएगा। मदरसा हन्फिया सूफिया कमेटी के सदर मोहम्मद शरीफ कुरैशी ने बताया कि सुबह 10:30 बजे मदरसे से जुलूस के रूप में बच्चे मुस्लिम समाज के लोग चादर शरीफ लेकर रवाना होंगे। आस्ताना औलिया पर चादर शरीफ पेश कर अमन चैन की दुआएं मांगी जाएगी। इसी प्रकार बड़े उर्स के मौके पर 12 फरवरी को सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान मेहमान खुसूसी होंगे। वे बड़े उर्स के मौके पर चादर शरीफ पेश करेंगे। उनके साथ विधायक हबीबुर्रहमान अशरफी लांबा भी मौजूद रहेंगे। बड़े उर्स के मौके पर पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, राजस्थान वक्फ बोर्ड के नवनिर्वाचित सदस्य यूसुफ भाई सरवाड़ वाले चादर शरीफ पेश करेंगे।

नागौर. चादर पेश करते अकीदतमंद।

खबरें और भी हैं...