पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिटनेस डिफेंस एकेडमी कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

फिटनेस डिफेंस एकेडमी कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूड़सू| कस्बेकी मकराना रोड पर सरस्वती बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने बीएस फिटनेस डिफेन्स एकेडमी एवं कोचिंग सेन्टर का विधिवत शुभारंभ शनिवार को बूड़सू के पूर्व सरपंच हनुमानसिंह के मुख्य आतिथ्य में समारोहपूर्वक हुआ। संस्था के चेयरमेन एक्स सूबेदार दशरथसिंह ने बताया कि अब तक पिछड़ें रहे ग्रामीण क्षेत्र के नौजवानों को भारतीय सेना सहित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता का सफर तय करने करवाने के लिए विशेष रूप से संस्थान की स्थापना की जा रही है। यहां नौजवानों का शहर की बजाय कम फीस पर खुले माहौल में परीक्षाओं के लिए शारीरिक फिटनेस परीक्षा एवं लिखित परीक्षा की खास तैयारी करवाई जाएगी। व्यवस्थापक एक्स हवलदार महेन्द्रसिंह एवं संचालक शारीरिक शिक्षक वीरेन्द्रसिंह ने बताया कि बीएस फिटनेस डिफेन्स एकेडमी एवं कोचिंग में नौजवानों को आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, एसएससी, दिल्ली पुलिस, राज. पुलिस, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ आदि परीक्षाओं के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा लिखित परीक्षा की तैयारी की कोचिंग सहित रेलवे, बैंक पीओ, क्लर्क, ग्रामसेवक, जलदाय विभाग, डिस्काॅम आदि प्रतियोगिता परीक्षाओं की लिखित परीक्षा के लिए कोचिंग दी जाएगी। इसके तहत संस्थान द्वारा आगामी दिनों में नागौर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली सेना भर्ती परीक्षा के लिए विशेष बैच प्रारंभ किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...