शिवलिंग का दुग्धाभिषेक
नागौर| बख्तसागरमें आगामी 7 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर शिवलिंग का शुद्धिकरण होगा। शिवसेना के राज्य प्रमुख आेम चौधरी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर तालाब में शिवलिंग पर 101 किलो दूध से दुग्धाभिषेक का कार्यक्रम किया जाएगा। चौधरी ने बताया कि शिवसैनिकों की ओर से शहर के सौंदर्य करण को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है। जिला प्रमुख हेमंत टाक ने बताया कि बख्तसागर तालाब के विकास कार्यों का हर रोज निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बख्तसागर तालाब के सौंदर्य करण एवं शिवलिंग के लिए भी हर प्रकार के प्रयास में अहम भूमिका निभाई जाएगी। महोत्सव को लेकर तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी गई है। शिवलिंग के अभिषेक कार्यक्रम के बाद शाम को जागरण का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर शिवसैनिकों सहित शहर के बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित होंगे।