पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज होगा नागौर के पशु मेले का आगाज

आज होगा नागौर के पशु मेले का आगाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौरीनस्ल के रुप में देशभर में प्रसिद्ध श्री रामदेव पशु मेले का आगाज मंगलवार को ध्वजारोहण के साथ होगा। संयुक्त निदेशक डॉ. सीआर मेहरड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता नागौर विधायक हबीबुर्रहमान करेंगे शुभारंभ कलेक्टर राजन विशाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में पुलिस अधीक्षक गौरव श्रीवास्तव नगर परिषद के सभापति कृपाराम सोलंकी मौजूद रहेंगे। मेले को लेकर पशुपालन विभाग और प्रशासन की आवश्यक तैयारियां सोमवार को दिनभर चलती रही। मेला 9 से 22 फरवरी तक चलेगा। विदेशी सैलानियों व्यापारियों को लुभाने के लिए पशु पालक विभाग अपने अपने स्तर पर मेले की विशेष सजावट करने में लगे हैं। सैलानियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाले झोंपड़े बनाए गए हैं। सोमवार को एक व्यापारी की जगह को विभाग ने दूसरे व्यापारी को आवंटित कर दी इस पर विवाद हो गया। दोनों व्यापारी जगह को लेकर आपस में गुत्थम गुत्था हो गए। इस पर विभाग के अधिकारियों कार्मिकों ने बीच बचाव कर व्यापारी को दूसरे जगह आवंटित कर मामले को शांत कराया।

नागौर. ्पशु मेला मैदान में सोमवार शाम को लिया गया सूर्यास्त का दृश्य।

सोमवार को 1707 गोवंश पहुंचा मेले: मेहरड़ाने बताया कि मेले में सोमवार को सबसे ज्यादा गौ वंश के 1707 पशु आए। इसी तरह भैंस के 58, ऊंट वंश के 22, घोड़े 58 तथा बकरी वंश का एक पशु चुका है। चौकियों में 24 घंटे पशुपालन विभाग की प्रभावी मॉनिटरिंग में गणना की जा रही है। मंगलवार को शुभारंभ होने के साथ ही पशुओं की आवक में बढ़ोतरी की उम्मीद बताई जा रही है।

सांस्कृतिककार्यक्रम 12 से 15 फरवरी तक: मेलेमें सांस्कृतिक कार्यक्रम 12 से 15 फरवरी तक होंगे। सफेद चिट्ठी 11 फरवरी से शुरू की जाएगी। पशु स्वास्थ्य प्रमाण पत्र 12 फरवरी से बनाए जाएंगे। इसी प्रकार मेले में 13 से 15 फरवरी तक प्रदर्शनियां लगाई जाएगी। 13 से 14 फरवरी तक पशु प्रतियोगिताएं होगी। पारितोषिक वितरण समारोह 15 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। उसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद रवन्ना काटे जाएंगे।

खबरें और भी हैं...