पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार की टक्कर से छात्र घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| जिलेके रोल थाना क्षेत्र के ग्राम फरड़ोद में बुधवार दोपहर को एक अनियंत्रित कार की टक्कर से सड़क पार करते स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। रोल थाने के सहायक उप निरीक्षक सीताराम मीणा ने बताया कि 10 वर्षीय नवीन पुत्र हरिराम जाट स्कूल से घर जा रहा था। इस दौरान जयपुर नंबर की कार के चालक ने लापरवाही से कार चलाकर टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल बालक को उपचार के लिए नागौर लाया गया। नागौर से उसे जोधपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

खबरें और भी हैं...