पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जावला धारणा में सुरक्षा पेंशन वितरण शिविर का आयोजन

जावला धारणा में सुरक्षा पेंशन वितरण शिविर का आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिकसुरक्षा पेंशन योजना के तहत बुधवार से जिले के धारणा जावला गांवों में शिविर लगाकर लोगों को पेंशन वितरण की गई।

दी नागौर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक पीपी सिंह ने इस मौके पर कहा कि लाभार्थियों की पेंशन राशि राज्य सरकार द्वारा सीधे उनके बैंक खातों में जमा करवाये जाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सहकारिता विभाग द्वारा प्रत्येक माह की 10 से 7 दिवस तक जिले में ग्राम पंचायतवार प्रारम्भ में प्रत्येक जिले की 2-2 नामित ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत की अटल सेवा केन्द्र पर पेंशन वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दी नागौर सैन्ट्रल को-आॅपरेटिव बैंक लि. द्वारा बुधवार को दो ग्राम पंचायतों जावला धारणा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण शिविर प्रारम्भ किया गया। ग्राम पंचायत धारणा में बैंक के प्रबन्ध निदेशक पी. पी. सिंह द्वारा तथा ग्राम पंचायत जावला में शीर्ष बैंक के पूर्व प्रबन्ध निदेशक महेन्द्रसिंह जावला एवं वरिष्ठ प्रबन्धक बी.एल. खटोड़ ने शुभारम्भ किया। इसमें ग्राम पंचायत धारणा में 33 रूपे कार्ड वितरित किए गए तथा 10 भामाशाह के नये खाते खोले एवं ग्राम पंचायत जावला में 23 पेंशन धारकों को रूपे कार्ड वितरित किए। ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

खबरें और भी हैं...