पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चूंटीसरा संखवास गांव में हुआ पथ संचलन

चूंटीसरा संखवास गांव में हुआ पथ संचलन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्तीग्राम चूंटीसरा में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए गंतव्य स्थान पहुंचा। इस मौके पर एक धर्मसभा का भी आयोजन किया गया जिसमें महंत जानकीदास महाराज ने सम्बोधित किया। कार्यकर्त्ता जेठाराम ने बताया पथ संचलन गांव के मुख्य मार्गों से निकाला गया। इस मौके पर अनेक स्वयंसेवक नागरिक मौजूद थे। निकटवर्ती मूंडवा तहसील के संखवास कस्बे में रविवार को संखवास कंकडाय ग्राम संघ के राष्टीय स्वय सेवक संघ के संगठनों का पथ संचलन संखवास के मुख्य बाजार के पास स्थित गढ़ से शुरु हुआ जो पुराना बस स्टेंड, रेगरो का बास, हनुमान जी कि बगेची न्यू बस स्टेंड, से होते हुए भेकुला बास, सुथारो का बास शिव चौक होते हुए कोट पहुंचा। पथ संचलन के बाद रतनलाल सोनी की अध्यक्षता में उदबोधन हुआ। जिला कार्यवाह नटवरराज ने राष्ट्रहित के बारे में बताया। गौरतलब है की अगले माह मे नागौर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्वयंसेवक संगम हो रहा है जिसमे 8 मार्च को सर संघचालक सहित संघ से जुड़े कई राष्ट्रीय पदाधिकारी राष्ट्र की सुरक्षा और अखण्डता पर चिंतन-मनन करेंगे। इस अवसर पर सभी स्वयं सेवकों को अधिक से अधिक संख्या मे निर्धारित गणवेश मंे आने के लिए भी आग्रह संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं...