वेलेंटाइन डे का शिवसेना करेगी विरोध
नागौर | शिवसेनाद्वारा रविवार को वेलेंटाइन डे का विरोध किया जाएगा। शिवसेना के कार्यकारी राज्य प्रमुख ओम चौधरी ने बताया कि जिला स्तर पर इस बार वेलेंटाइन डे का विरोध होगा। उन्होंने बताया कि शिवसेना भारतीय संस्कृति का अपमान नहीं सहन नहीं करेगी। आज की युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति से विमुख होकर पाश्चात्य युग में चली गई है।