अलग-अलग दुर्घटनाओं में 4 घायल
जायल| परीक्षादेने जा रहे परिक्षार्थी शनिवार को हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वाहनों में सवार चार लोगों को मामूली चोट आई। क्षेत्र के बड़ीखाटू थाना क्षेत्र सांडिला के पास मेगा हाईवे पर नील गाय को बचाने के चक्कर में बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा कर पलट गई। टक्कर से नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घायल कोलायत क्षेत्र के है। घायलों को तरनाऊ ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नागौर रेफर कर दिया गया। मौके पर बड़ीखाटू थानाधिकारी महावीरसिंह पहुंचे। इसी प्रकार फरड़ोद के पास कुचामन से बीकानेर के लिए परीक्षा देने जा रहे एक बोलेरो चालक की गाड़ी अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद मौके पर रोल थानाधिकारी छाेटेलाल मीणा तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा ने परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पहुंचाया।