बिजली का तार टूटा, हादसा टला
ताऊसरके हेमलसर बास से गुजर रही 11 हजार केवीए की बिजली लाइन का तार सोमवार को टूट कर गिर गया। बिजली लाइन का तार टूटने से हेमलसर बास में अफरा-तफरी मच गई। घरों में करंट दौड़ने लगा। ग्रामीणों की सजगता के चलते बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार ताऊसर के हेमलसर बास से गुजर रही 11 हजार की बिजली लाइन को हटाने के लिए 25 नवंबर 2015 को तत्कालीन सरपंच मिश्रीलाल सांखला ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को लिखित में पत्र देकर मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। 8 फरवरी को सुबह के समय अचानक बिजली लाइन का तार टूटकर मकानों पर गिर गया। घरों जमीन पर करंट दौड़ने लगा। लाइन का तार टूटने से दो दर्जन से अधिक घरों में बिजली के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।