विश्वकर्मा जयंती को लेकर हुई बैठक
नागौर | नकाशगेट स्थित श्री विश्वकर्मा मन्दिर में शुक्रवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति अध्यक्ष तुलसीराम कुलरिया ने बताया कि आगामी 20 फरवरी को भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती को लेकर रुप रेखा बनाई गई। इस अवसर पर भंवरलाल पालड़िया, गोविंदराम कुलरिया, राजाराम कुलरिया, ओमप्रकाश धामू, देवीलाल पालड़िया, राधेश्याम पालड़िया, नंदकिशोर अठवासिया, देवानंद, पुखराज, सत्यनारायण, कानाराम, सहित समाज बंधुओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मीडिया प्रभारी अशोक कांगसिया ने बताया कि इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर रविवार को दाेपहर एक बजे मन्दिर परिसर में समाज की आम बैठक होगी। इसमें जयंती को लेकर तैयार की जाएगी। इसके साथ ही अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएगी।