पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कच्ची बस्ती में स्कूल की मांग, दिया ज्ञापन

कच्ची बस्ती में स्कूल की मांग, दिया ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर | कुम्हारीदरवाजा के बाहर स्थित कच्ची बस्ती के लोगों ने शुक्रवार को स्कूल खोलने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। पार्षद हरी राम जाखड़ ने बताया कि कच्ची बस्ती में करीब 700 बच्चे है जाे शिक्षा से वंचित रह रहे है। ऐसे में बस्ती में एक स्कूल खोली जाए। गरीबी रेखा से नीचे होने के कारण ये बच्चे निजी स्कूल में भी नहीं जा सकते। इसलिए बस्ती में एक सरकारी स्कूल खोली जानी चाहिए। इससे पूर्व भी कलेक्टर को कच्ची बस्ती का मौका दिखाया था, लेकिन वर्तमान स्थिति तक किसी प्रकार की पहल नहीं की गई है। ज्ञापन के जरिए शिक्षा के अधिकार की मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...