क्षत्रिय युवक संघ के संघप्रमुख का स्वागत
नागौर | श्रीक्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख भगवान सिंह रोलसाहबसर का शुक्रवार को नागौर आगमन पर स्वागत किया गया। श्री अमर राजपूत छात्रावास में स्थानीय लोगों के साथ वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई। इस दौरान बसंत पंचमी पर दीप प्रज्जवलित किया गया। इस दौरान यथार्थ गीता का वितरण भी किया गया। संघ प्रमुख ने गीता का महत्व बताया। सभी सांसारिक आध्यात्मिक समस्याओं का समाधान यथार्थ गीता में बताया। इसके साथ ही सभी को गीता के मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया।