रेल यात्रियों को 250 रु. में मिलेगा चादर-कंबल
नागौर | ट्रेनोंमें वीआईपी कोचों में सफर करने वाले यात्रियों को अब गंदी चादर, तकिया और कंबल नहीं मिलेंगे। उन्हें रेलवे प्रशासन नई चादर और कंबल उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। तीनों चीजें यात्रियों को 250 रुपए में मिलेगी। यात्री इन्हें यात्रा के दौरान उपयोग करने के बाद घर भी ले जा सकते हैं।