नागौरी बैलों के परिवहन के लिए 14 साल बाद मालगाड़ी मिलने की उम्मीद
मंडल रेल प्रबंधक से मिला है आश्वासन
^पशुपालकोंव्यापारियों की समस्याएं मेरे सामने अाई थी। नागौर से अनेक पशुपालकों व्यापारियों ने पशु ले जाने के लिए ट्रेन की सुविधा की मांग की है। इस संबंध में मेरी जोधपुर के रेल मंडल प्रबंधक से वार्ता हुई है। इस संबंध में उनसे सकारात्मक आश्वासन मिला है। राजनविशाल, कलेक्टर, नागौर।
परिवहन विभाग भी परमिट देने के लिए तैयार
पशुपालनविभाग के संयुक्त निदेशक सीआर मेहरड़ा ने बताया कि परिवहन विभाग ने भी इस बार व्यापारियों को पशु खरीद कर ले जाने पर परमिट देने का आश्वासन दिया है। इसके लिए पशुपालन विभाग अपने स्तर पर पशुओं के टेग लगाएगा और टेग सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।
होगा सर्वे, आएगी टीम
रामदेवपशु मेले में पहली बार पशुओं पशुपालकों का सर्वे कराने की योजना तैयार हो गई है। इस सप्ताह पशुपालन विभाग की टीमें मेले में घूमकर पशुओं पशुपालकों का सर्वे करेगी। इस दौरान पशुओं की नस्ल उनके कार्य के साथ ही पशुपालकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। इसका डाटा बेस तैयार किया जाएगा।
मांग आई है, ट्रेन जरूर चलाएंगे
^रेलवेको भाड़ा मिलता है तो ट्रेन जरूर चलाएंगे। मुझसे नागौर कलेक्टर ने वार्ता की थी। मैंने उन्हें बताया कि जरूरी कागजी कार्रवाई आवेदन करने के बाद मांग के अनुरूप बोगियां उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि हमारे स्टेशन पर पशुओं को ट्रेन में डालने के लिए रैंप नहीं है। उसके लिए उन्हें व्यवस्था करनी होगी। राहुलकुमार गोयल, डीआरएम, जोधपुर
भास्कर संवाददाता | नागौर
नागौरीनस्ल के बैलों के परिवहन के लिए 14 साल बाद फिर से विशेष रेल चलाने की योजना की उम्मीद है। नागौर जिला प्रशासन के आग्रह पर जोधपुर रेल मंडल के डीआरएम ने विशेष मालवाहक बाेगियां चलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग पशुपालकों को कुछ नियमों को पूरा करना होगा और आवेदन करना होगा।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को राज्य स्तरीय रामदेव पशु मेले में झंडारोहण के मौके पर यूपी, बिहार समेत कई राज्यों के पशु व्यापारी स्थानीय पशुपालकों ने कलेक्टर को बताया था कि नागौरी बैलों की खरीद फरोख्त जितनी आसान से है उससे कहीं ज्यादा मुश्किल यहां से पशुओं को ले जाना है। पशुपालकों ने बताया कि ट्रकों अन्य वाहनों में पशु ले जाना आसान नहीं है। ऐसे में वे यहां से नागौरी नस्ल के बैलों को खरीद कर नहीं ले जा पा रहे हैं। इस पर बुधवार को कलेक्टर राजन विशाल ने जोधपुर रेल मंडल प्रबंधक राहुल गोयल से बात की। उन्हें नागौर में रामदेव पशु मेले से पशु खरीद कर ले जाने वाले व्यापारियों पशुपालकों को विशेष ट्रेन चलाने बोगियां उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया। डीआरएम गोयल ने इसके लिए कलेक्टर को आश्वस्त किया है कि वे इस प्रस्ताव पर कार्य करेंगे। डीआरएम ने यह भी कहा कि रेलवे के नियमों की पालना संबंधित कागजी कार्रवाई पूरी करने पर आवेदन करते ही विशेष ट्रेन मालवाहक बाेगियाें की ट्रेन दी जा सकेगी।
यहकरना होगा व्यापारियों पशुपालकों
>व्यापारी अन्य राज्य के पशुपालक को पहचान पत्र, जमीन के दस्तावेज की कॉपी उपलब्ध करानी होगी।
>पशुपालक कीपहचान के रूप में संबंधित इलाके के थानाधिकारी से प्रमाणित दस्तावेज देने होंगे।
>रामदेवपशुमेले में खरीदे पशुओं के टेग परमिट के दस्तावेज देने होंगे।