भास्कर की ओर से कवि सम्मेलन आज
प्रवेश ‘पहले आओ-पहले के आधार पर’ पास से ही
भास्करसंवाददाता |नागौर
दैनिकभास्कर के सामाजिक सरोकार की शृंखला के तहत कवि सम्मेलन 2016 का आयोजन मंगलवार को होगा। इसमें नामचीन कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सम्मेलन शहर के शारदा बाल निकेतन स्कूल के पीछे अंजली गार्डन में 6.30 बजे से होगा। कार्यक्रम में कवि आनंद वी. आचार्य, मनीषा आर्य सोनी, इरशाद अजीज, संजय वरुण आचार्य कविता पाठ करेंगे। सुरीले गीतों से मोहम्मद इकबाल एम रफीक कादरी प्रस्तुतियां देंगे।
नवाचार के क्रम में दैनिक भास्कर एक नया कदम उठा रही है। कवि अपनी कविताओं के माध्यम से हास्य कटाक्ष और व्यंग्य के माध्यम से वर्तमान परिस्थितियों पर सभी का ध्यान आकर्षित करेंगे। कवि अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थिति श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करेंगे। इसके साथ-साथ वर्तमान राजनैतिक सामाजिक हालात से भी रु-ब-रु कराएंगे। कार्यक्रम में प्रवेश पहले आओ पहले के आधार पर पास से ही मिलेगा। श्री कृष्ण गोपाल गौशाला, शिवम क्लासेज, एलबीएस कॉन्वेंट स्कूल, ग्लोरियस कॉन्वेंट स्कूल, ऐम एकेडमी, सूर्योदय शिक्षण संस्थान, केबी पब्लिक स्कूल, श्री एलबीएस सीनियर सैकण्डरी स्कूल, इमानुएल मिशन स्कूल, हिंद पब्लिक स्कूल, जीजस स्कूल, सन सिटी स्कूल, गायत्री बाल विद्यापीठ कृष्णा गुरुकुल स्कूल कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी रहेंगे।
सम्मेलनके पास यहां पर
दैनिकभास्कर कार्यालय, होटल राज इन, कामधेनु एकेडमी, सेंट मैरी स्कूल ऑफ एज्युकेशन, दून वैली स्कूल, आंकाक्षा सैकण्डरी स्कूल, श्री गुरुकुल क्लासेज, सूफिया कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पास उपलब्ध है। पाठक यहां से पास हासिल कर सकते हैं।