पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्र की नीति के विरोध में खाद बीज विक्रेताओं की हड़ताल आज

केंद्र की नीति के विरोध में खाद-बीज विक्रेताओं की हड़ताल आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानराज्य कृषि निवेश विक्रेता संघ के आह्वान पर मंगलवार को जिले की सभी खाद बीज की दुकानें बंद रहेगी। जिला कृषि विक्रेता संघ के अध्यक्ष जीवनमल भाटी ने बताया कि केंद्र सरकार की कीट नाशक और फर्टिलाइजर बेचने के लाइसेंस के लिए शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य करने से राजस्थान के पुराने लाइसेंस धारकों को भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन 2015 जारी होने के दो वर्ष के भीतर शैक्षणिक योग्यता हासिल करनी है। जिले में किसी भी विश्वविद्यालय में कृषि संबंधी डिग्री तीन-चार वर्ष से कम समय में नहीं हो सकती है। ऐसे में योग्यता हासिल करना नामुमकिन है। विरोध में सुबह 11.30 बजे समस्त तहसील मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय पर विक्रेता दुकानें बंद कर प्रदर्शन करेंगे।

खबरें और भी हैं...