पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बसंत पंचमी का पर्व मनाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधियासी

स्कूलों में मनाया गया बसंत पंचमी पर्व, हुए कई कार्यक्रम

जायल आंचलिक | जायलके कल्पना चावला इंटरनेशनल स्कूल में वसंत पंचमी पर्व पर मां शारदा की प्रार्थना की गई। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा कविताएं प्रस्तुत की गई। भाषण प्रतियोगिता भी हुई। संस्था निदेशक राजेंद्र चौधरी ने छात्रों को वसंत पंचमी का महत्व बताया। इस मौके पर लाल सिंह शेखावत, जयप्रकाश ठोलिया, सुरताराम, मो. वसीम अकरम, श्याम सिंह, उमरदीन, संजू पारीक आदि मौजूद थे। इस दौरान विद्यार्थियों को चॉकलेट्स वितरित की गई। जायल के संस्कार प्री स्कूल के बच्चों को वसंत पंचमी अवसर पर दर्शनों के लिए गोठ मांगलोद स्थित दधिमति माताजी मंदिर परिसर ले जाया गया। जहां विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

नागौर. गोगेलावमें बसंत पंचमी पर्व के दौरान उपस्थित विद्यार्थी स्कूल स्टाफ।

नागौर. सेंटमैरी स्कूल में बसंत पंचमी पर्व के दौरान दीप प्रज्ज्वलन करते स्टाफ विद्यार्थी।

जायल आंचलिक | जायलके राजकीय महाविद्यालय में वाईडीसी के तत्वावधान में वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाईडीसी संयोजक चैनाराम महला की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर छात्रों ने वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। मुरली मनोहर भाटी ने बताया कि आज के युग में कम्प्यूटर साक्षरता के बिना जीवन अधूरा है। आज की सदी कम्प्यूटर की सदी है। कम्प्यूटर का ज्ञान आज के जीवन में होना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए जरूरी है। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रेमचंद, डॉ. सुलेखा शेखावत, एएओ भागूराम, छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेन्द्र कुड़ी, रूपाराम सहारण, संयुक्त सचिव शेर मोहम्मद, अनिल बिडियासर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...