पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिबंधित होंगे इंटरनेट नेटवर्क

परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिबंधित होंगे इंटरनेट नेटवर्क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवारसीधी भर्ती के लिए 13 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर इंटरनेट नेटवर्क तथा वाई-फाई नेटवर्क को प्रतिबंधित करने के लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों की पालना करवाने के लिए परीक्षा समन्वयक अतिरिक्त जिला कलेक्टर कालूराम ने सभी अतिरिक्त परीक्षा समन्वयकों को निर्देश जारी किए हैं।

वहीं सतर्कता दल प्रभारियों, पर्यवेक्षकों तथा केन्द्राधीक्षकों को भी परीक्षा केन्द्रों पर किसी भी प्रकार के इंटरनेट नेटवर्क को प्रतिबंधित किया जाना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

ताकि इंटरनेट नेटवर्क का इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से नकल के लिए दुरुपयोग नहीं किया जा सके।

खबरें और भी हैं...