- Hindi News
- National
- जहां पर नारी की पूजा होती है, वहां पर देवताओं का निवास होता है : राजस्व मंत्री
जहां पर नारी की पूजा होती है, वहां पर देवताओं का निवास होता है : राजस्व मंत्री
भास्कर संवाददाता | मारवाड़ मूंडवा
व्यक्तिमें सादगी, धैर्य और करूणा होनी चाहिए। समाज में कुछ करना है तो अपने विचारों को बदलना पड़ेगा। विचारों को बाहर से नहीं भीतर से बदलना सीखो, यदि हमने भीतर से अपने विचारों को बदल लिया तो हम समाज में कुछ करना चाहेंगे तो उसमें हमें पूरी सफलता मिलेगी। उक्त विचार प्रदेश के राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने व्यक्त किए। चौधरी यहां वीर तेजा महिला शिक्षण एवं शोध संस्थान तेजास्थली में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं तेजाजी जयंती समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। इस दौरान लोक देवता तेजाजी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि तेजाजी सत्यवादी थे, वीर थे, वचनों के पक्के थे इसके साथ-साथ उनमें परोपकार की भावना थी। इन्हीं आदर्शों और गुणों के कारण तेजाजी ने जग में प्रसिद्धि प्राप्त की। हम सब को तेजाजी के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में नारी को सदैव पूजनीय बताया गया है। हमारे यहां कहा गया है जहां नारी के पूजा होती है वहां देवताओं का निवास है। नारी दो घरों से जुड़ी हुई है। यदि वो शिक्षित होती है तो दो घरों में उजियारा करती है। इस दौरान उन्होंने संस्थान के विश्वविद्यालय में क्रमोन्नत होने के संदर्भ में कहा कि इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना होगा। इस संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय भंवर सिंह डांगावास के सपने को हम सब मिलकर पूरा करेंगे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी
समारोहके दौरान संस्थान की छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। सरिता मंडा ने तेजाजी के भजन पर नृत्य प्रस्तुत किया। डिंपल ने काव्य रचना के माध्यम से तेजाजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। संस्थान की छात्राओं द्वारा जिम्नास्टिक की हैरतअंगेज प्रस्तुतियां दी गई।
इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास
समारोहसे पूर्व राजस्व मंत्री चौधरी, सहकारिता मंत्री किलक, नागौर सांसद चौधरी ने अतिथियों के साथ बनने वाले इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस स्टेडियम के निर्माण के लिए करीब 50 लाख रुपए खर्च होने हैं। इसके लिए 11 लाख रुपए एसएम नाहटा फाउंडेशन, 5 लाख रुपए चंपालाल सुथार द्वारा देने की घोषणा मौके पर ही हुई।
मूंडवा आंचलिक. कार्यक्रमके दौरान जिम्नास्टिक की प्रस्तुति देती छात्रा।
मूंडवा आंचलिक. इंडोरस्टेडियम का शिलान्यास करते अतिथि।