पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठ हजार से अधिक पशु पहुंचे, प्रदर्शनियों की सजावट के साथ पशु प्रतियोगिता आज से

आठ हजार से अधिक पशु पहुंचे, प्रदर्शनियों की सजावट के साथ पशु प्रतियोगिता आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पशु मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां

राज्यस्तरीय रामदेव पशु मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा तीन दिवसीय प्रदर्शनियों का आयोजन शनिवार से शुरू होगा। मेला मैदान ये प्रदर्शनियां चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उधोग विभाग, वन विभाग, बिजली विभाग, पशु पालन विभाग, कृषि विभाग, यातायात विभाग शिक्षा विभाग द्वारा ये प्रदर्शनियां लगाई जाएगी। साथ ही मेले में शनिवार को दो दिवसीय पशु प्रतियोगिता शुरू होगी। पशु प्रतियोगिता के दौरान मेले में पहुंच अच्छी नस्ल के आधार पशु मेला समिति द्वारा उचित पुरस्कार देकर प्रमाण-पत्र द्वारा प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में नागौरी बैल, ऊंट, भैंस वंश, अश्व वंश सहित अन्य पशु भाग लेंगे। मेले में बिकने वाले पशुओं के लिए स्वास्थ्य को लेकर पशु स्वास्थ्य प्रमाण पत्रों को वितरण शनिवार से शुरू होगा।

8513पशु पहुंचे, 4232 बैलों की हुई आवक

मेलेके दौरान देश भर के विभिन्न राज्यों सहित प्रदेश जिलेभर के 8513 पशु शुक्रवार को मेले में पहुंचे। जिसमें सबसे अधिक 4232 नागौरी नस्ल के बैल पहुंचे है। वहीं 3324 ऊंट वंश की आवक हुई है। इस प्रकार भैंस वंश 488 अश्व वंश के 468 पशु मेले में आए है।

50बैलों की हुई बिक्री, 8 लाख से अधिक आय

पशुमेले के चौथे दिन तक नागौरी नस्ल के 50 से अधिक नागौरी नस्ल के बैलों की खरीदारी बाहर के राज्यों से आए व्यापारियों ने की। इन पशुओं की बिक्री पर पशुपालकों को 879500 की आय प्राप्त हुई है। बिकने वालों सभी पशुओं में अब तक सबसे ऊपर 25 हजार की बैलों की जोड़ी की बिक्री हुई। हालांकि मेले में पहुंचे पशु पालकों का कहना है की इस बार मेले में पशुओं की खरीदारी में पिछले साल की तुलना में कही ज्यादा तेजी है।

व्यापारियोंने कहा-ट्रेन चले तो मेले में होगी बिक्री

पशुमेले में मेरठ गाजियाबाद से नागौरी नस्ल के बैलों की खरीदारी करने पहुंचे व्यापारियों का कहना है कि अगर उन रेलवे की तरफ से मालगाड़ी देने की स्वीकृति मिलती है तो मेले में भारी बैलों की बिक्री हो सकती है। सभी पशुपालक संयुक्त निदेशक से मिलकर एक बार फिर मांग रखी है। गाजियाबाद के व्यापारी सतीश ने बताया वह इसको लेकर कलेक्टर से भी कई बार मांग रख चूके है। पशुपालकों व्यापारियों की समस्या देखते हुए सांसद चौधरी ने भी रेलवे से जल्द बात कर मालगाड़ी चलवाने का आश्वासन दिया है।

नागौर. सांस्कृतिककार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।

खबरें और भी हैं...