निर्माणाधीन मकान से गिरी महिला, हाथ टूटा
नागौर| मूंडवाचौराहे स्थित एक निर्माणाधीन मकान से गिरकर सोमवार को एक महिला घायल हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार मुन्नी देवी (27) प|ी नेमीचंद सोनी अपने निर्माणाधीन मकान के ऊपर छत का काम देखने गई थी। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसलने से नीचे गिर गई। उसके हाथ में फैक्चर हो गया। गंभीर हालत में लेकर जेएलएन अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।